हिमाचल दस्तक। किन्नौर
हिमाचल के 6 बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) की अस्थि कलश यात्रा शनिवार को जिला किन्नौर के प्रवेश द्वार चौरा पहुंची जिसे किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी व किन्नौर कांग्रेस के कार्यकर्ता लेकर पहुंचे।
स्वर्गीय वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) के अस्थि कलश के अंतिम दर्शन व अंतिम विदाई देने के लिए किन्नौर की जनता द्वारा जगह-जगह पर नम आंखों के साथ उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का किन्नौर जिला के सांगला तहसील के कामरु गांव जो कि बुशहर रियासत की राजधानी रहा है, वहां से उनका गहरा नाता रहा है।
वहीँ विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के अस्थि कलश को सतलुज नदी व बास्पा नदी के संगम स्थल करछम में और शाम को 4 बजे रानी कंडा में भी अस्थियां विसर्जित (Bone immersion) की जाएंगी।
जिला किन्नौर में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का अस्थि विसर्जन (Bone immersion) सुबह सतलुज नदी व बास्पा नदी के संगम स्थल करछम में व शाम 4 बजे रानी कंडा में बौद्ध धार्मिक विधि-विधान द्वारा किया जायेगा । करछम में विशेष शोक सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिले के विभिन्न स्थानों से लोग शोक सभा में शामिल होंगे।