ग्रेट खली ने किसे मारा थप्पड़?
– टोल कर्मी ने थप्पड़ लगाने का लगाया आरोप
– खली ने दी अपनी सफाई
– टोल कर्मी फोटो खिंचवाने की दे रहे थे धमकी
– टोल कर्मियों पर कार्रवाई करने की उठाई मांग
डब्लयू, डब्लयू ई के मशहूर रेसलर दिलीप राणा उर्फ द ग्रेट खली पर थप्पड़ मारने का आरोप है। चढ़ीगड़ के समीप टोल कर्मी ने खली पर ये आरोप लगाए है। बताया जा रहा है कि देर रात को यह कहासूनी टोल प्लाजा के समीप हुई। इस बीच खली का यह विडियो खुब वायरल हो रहा है। जिसमें टोल कर्मी व खली के बीच में खुब बहसबाजी हो रही है। विडियो में साफ देखा जा रहा है कि टोल कर्मी ने उनकी कार को घेर लिया। इसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने खली को सुरक्षित निकाला। टोल कर्मियों का कहना है कि आई डी मांगने पर खली ने थप्पड़ मारा। वही खली का कहना है कि टोल कर्मी कार में घुसकर फोटो खिंचवाने की जिद कर रहे थे उन्होंने टोल कर्मी के ऊपर आरोप लगाया कि लुधियाना में किसी भी पक्ष की शिकायत नहीं की गई है। जबरन फोटो खिंचवाने को कह रहे थे।
ठेकेदार पर कार्यवाही हो
खली ने कहा कि वह जालंधर से करनाल जा रहे थे। इस दौरान फिल्लोरा के नजदीक लाडोवाल टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने उनके साथ फोटो खिचवानी चाही। उन्होंने आरोप लगाया कि वह मुझे कह रहे थे कि नीचे उतरकर पहले सबके साथ फोटो खिंचवाए, फिर आगे जाने देंगे। उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए राजी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि किसी और सेलीब्रिटी के साथ ऐसा ना करें।
खली की है अपनी एकेडमी
बता दे कि द ग्रेट खली मशहूर रेसलिंग कंपटीशन डब्ल्यूडब्ल्यूई के चैंपियन रह चुके हैं। अब जालंधर में अपनी कॉन्टिनेंटल रेसिंग अकैडमी चला रहे हैं, जहा वह नए रैसलर तैयार कर रहे हैं।
भाजपा में शामिल हो चुके हैं खली
गौर हो कि खली पंजाब चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। हालांकि उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। खली ने कहा था कि डब्ल्यूडब्ल्यूई में नाम और पैसा बहुत है, लेकिन व देश की सेवा करने के लिए दूसरी बार लौटे है।