Wednesday, May 20, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home Featured

पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर तेल छिड़क लगाई आग, खुद भी दी जान

surinder thakur by surinder thakur
October 17, 2019
in Featured, क्राइम, बिलासपुर, हिमाचल
0
Wife killed, then sprinkled oil on fire, gave herself life

पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर तेल छिड़क लगाई आग, खुद भी दी जान

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

घुमारवीं में सिरफिरे पति ने मारपीट के बाद वारदात को दिया अंजाम

हिमाचल दस्तक। घुमारवीं : घुमारवीं थाना के अंतर्गत एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। समीपवर्ती भदरोग गांव में बिजली विभाग में चतुर्थ श्रेणी सिरफिरे कर्मचारी ने अपनी पत्नी की धारदार चीज से हत्या करने के बाद उस पर और स्वयं पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली, जिससे दोनों की जलने से मौत हो गई।

हालांकि इस दौरान 8 वर्ष की गोद ली हुई बेटी पर भी वार किया, लेकिन सौभाग्य से वह बच गई। पुलिस ने दोनों शवों को घुमारवीं अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। घटना बुधवार सुबह की है, उस वक्त भदरोग गांव की निवासी 42 वर्षीय कांता देवी गाय का दूध निकालने के बाद अपने कमरे में आई। उसी वक्त किसी बात को लेकर उसका 45 वर्षीय पति रामकृष्ण उससे उलझ पड़ा। बात हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गई। उनकी 8 वर्ष की गोद ली हुई बेटी बीच में आकर दोनों को शांत करने लगी, लेकिन कांता शायद अपने पति के इरादों को भांप गई और उसने बेटी को धक्का मार कर कमरे से बाहर निकाल दिया, तभी रामकृष्ण ने भीतर से कमरे की कुंडी लगा ली।

कमरे से दोनों के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाजें आती रहीं और कुछ देर बाद आवाजें शांत हो गईं, लेकिन उसके बाद कमरे से धुआं उठता देख उनकी बेटी जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगी, जिससे पड़ोस के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने दरवाजा तोड़ कर जब भीतर प्रवेश किया तो वहां का दृश्य बेहद हृदय विदारक था। पति-पत्नी के शव जले हुए थे और वह अंतिम सांसें गिनते हुए छटपटा रहे थे। कुछ ही देर में दोनों की मौत हो गई।

पत्नी से झगड़ा रोज की थी बात: पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ में पाया कि रामकृष्ण अकसर अपनी पत्नी से झगड़ा किया करता था और बुधवार को भी जब लोगों ने झगड़े की आवाजें सुनीं तो उन्होंने समझा कि यह तो रोज की बात है, लेकिन यदि उन्हें यह मालूम होता कि वह इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहा है तो वह इस घटना को रोकने का प्रयास अवश्य करते। पुलिस तफ्तीश के दौरान घटनास्थल पर भारी मात्रा में मिले रक्त से पुलिस यह अंदाजा लगा रही है कि आरोपी ने कमरे की भीतर से कुंडी लगाने के बाद पत्नी के साथ मारपीट की और फिर किसी धारदार वस्तु से उसके सिर पर वार करके अचेत कर दिया। इसके बाद उसने स्वयं और पत्नी पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी।

Related posts

ट्रांसफर याचिका मामले में हाईकोर्ट ने सरकार के खिलाफ लिया कड़ा संज्ञान

ट्रांसफर याचिका मामले में हाईकोर्ट ने सरकार के खिलाफ लिया कड़ा संज्ञान

May 19, 2026
सोलन मंडी में मटर का कारोबार 5 करोड़ के पार, अब तक 13,265 क्विंटल रही आवक

सोलन मंडी में मटर का कारोबार 5 करोड़ के पार, अब तक 13,265 क्विंटल रही आवक

May 19, 2026

मानसिक रूप से परेशान रहता था रामकृष्ण

घटना की सूचना घुमारवीं पुलिस को दी गई और घुमारवीं के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश रॉय के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया। आरंभिक पूछताछ में पुलिस ने पाया कि आरोपी मृतक रामकृष्ण बिजली विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था और मानसिक रूप से परेशान रहता था। करीब डेढ़ माह पूर्व वह घर से लापता हो गया था और उसकी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी। 3-4 दिन पहले ही वह अचानक वापस अपने घर पहुंचा था।

पुलिस ने बुधवार सायं करीब 3 बजे घुमारवीं अस्पताल में दोनों शवों को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
-राजेंद्र जसवाल, डीएसपी घुमारवीं

 

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: gave herself lifethen sprinkled oil on fireWife killed
Previous Post

तेंदुलकर ने आईसीसी के सुपर ओवर नियम में बदलाव का स्वागत किया

Next Post

मनाली घूमने आईं दो युवतियां पार्वती में बहीं

Next Post
Two women came to Manali to visit Parvati

मनाली घूमने आईं दो युवतियां पार्वती में बहीं

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

खनन साइटें 1.50 करोड़ में नीलाम

खनन साइटें 1.50 करोड़ में नीलाम

4 years ago
We only listened with the mic in the hands of the public: Jairam

पब्लिक के हाथ में माइक देकर बात सिर्फ हमने सुनी: जयराम

6 years ago
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में आसान नहीं होगी एंट्री, इन बातों का रखना होगा ख्याल, नहीं तो पछताएंगे

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में आसान नहीं होगी एंट्री, इन बातों का रखना होगा ख्याल, नहीं तो पछताएंगे

5 years ago

देहणी गांव के पास भीषण सडक़ हादसा, बेकाबू बस ट्रक से टकराई, एक की मौत

2 months ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Depot Dharamshala Hamirpur Himachal himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news himachal news HimachalNews Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kullu latest news himachal Mandi Movies Nahan Patients police investigation Politics River Shimla Sirmour solan Sukhvinder sukhu Train Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • बब्बर खालसा इंटरनेशनल समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो गुर्गे अमृतसर में गिरफ्तार, दो हैंड ग्रेनेड बरामद
    • ट्रांसफर याचिका मामले में हाईकोर्ट ने सरकार के खिलाफ लिया कड़ा संज्ञान
    • सोलन मंडी में मटर का कारोबार 5 करोड़ के पार, अब तक 13,265 क्विंटल रही आवक

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    बब्बर खालसा इंटरनेशनल समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो गुर्गे अमृतसर में गिरफ्तार, दो हैंड ग्रेनेड बरामद

    बब्बर खालसा इंटरनेशनल समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो गुर्गे अमृतसर में गिरफ्तार, दो हैंड ग्रेनेड बरामद

    May 19, 2026
    ट्रांसफर याचिका मामले में हाईकोर्ट ने सरकार के खिलाफ लिया कड़ा संज्ञान

    ट्रांसफर याचिका मामले में हाईकोर्ट ने सरकार के खिलाफ लिया कड़ा संज्ञान

    May 19, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In