मुख्यमंत्री 28 सितंबर को पहुंचेंगे रिकांगपिओ
हिमाचल दस्तक। किन्नौर
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक दिवसीय किन्नौर दौरा के लिए 28 सितंबर को सुबह जिला मुख्यालय रिकांगपिओं पहुंच रहे ऐसे में दुखी मन से काले झंडे दिखा कर स्वागत करेगें। यह बात विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी ने रिकांगपिओं में कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा के चार वर्षो का कार्यकाल किन्नौर के लिए काला इतिहास रहा है। किन्नौर का विकास 15 वर्ष पीछे चला गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री किन्नौर के जनता को सच्चाई बता पएगे। किन्नौर के अंदर कोई परियोजना नही बनेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में जांगी ठोपन का एमओयू जयराम मंत्री मण्डल ने ही साईन की है और जिस खेल मैदान में जयराम का जल्सा होने जा रहा है उस मैदान को 2018 में आधा अधूरे में अपना नाम लगा दिया और अभी भी आधा अधूरा ही है।