हिमाचल दस्तक
पुलवामा में एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस हत्या के बाद एक बार फिर से घाटी में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। बताया जा रहा है कि जिस मजदूर को गोली मारी गई है वो गैर कश्मीरी है। शुक्रवार को यह वारदात पेश आई। पुलवामा में आतंकियों ने एक मजदूर को गोली मार दी। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मजदूर का नाम मुनीरुल इस्लाम है और वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।
इससे पहले सोमवार शाम को आतंकियों ने दो अलग-अलग जगहों पर ग्रेनेड फेंका। पहला हमला बडगाम के गोपालपोरा चडूरा इलाके में किया गया, जिसमें एक नागरिक करण कुमार सिंह घायल हो गए। दूसरी घटना श्रीनगर की है, जहां आतंकियों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर ग्रेनेड फेंका।
तीन दिन पहले भी हुआ था हमला
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मंगलवार को ग्रेनेड अटैक हुआ था। यह हमला शोपियां के मनिहाल बाटपोरा इलाके में कश्मीरी पंडित के घर पर हुआ। ग्रेनेड हिंदुओं की कॉलोनी को टारगेट कर फेंका गया था, लेकिन यह सीआरपीएफ की गाड़ी पर जा गिरा। इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।