पंजाब में आम आदमी पार्टी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। आदमी पार्टी की विधायक बलजिंदर कौर का उनके पति द्वारा थप्पड़ मारने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है। वीडियो में तलवंडी साबो से दो बार की विधायक कौर को अपने पति सुखराज सिंह के साथ बहस करते हुए सुना जा सकता है। जिसके बाद उनके पति थप्पड़ मार देते हैं।
यह घटना कथित तौर पर 10 जुलाई को हुई थी। पुलिस ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वीडियो किसने लीक किया या वास्तव में इस घटना को किसने अंजाम दिया। घटना के संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
#Punjab :- A viral video of MLA Baljinder Kaur (talwandi Sabo) has been slept by her husband, As per reports, it’s matter of Domestic issue#AAP #WomensRights #slapface pic.twitter.com/6ilZ4DaFBR
— Harpreet Singh Sethi (@Harpreetsethi95) September 1, 2022