रमन शर्मा। भावानगर
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी (Youth Congress state president Nigam Bhandari) ने किन्नौर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भावानगर में गरीब मजदूरों को राशन बांटने का काम किया।
निगम भंडारी ने कहा कि पूरे प्रदेश में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राशन वितरण के साथ-साथ रक्तदान शिविर, कोविड केयर सेंटर में भोजन वितरण आदि का कार्य भी किया जा रहा है।
जल्द ही जिला किन्नौर की सभी आशा वर्कर्स को भाप लेने वाली स्टीम मशीन भी दी जाएगी। गौर हो कि निगम भंडारी इससे पहले जिला किन्नौर के सभी मुख्य बाज़ारों को अपने दम पर सेनिटाइज़ भी करवा चुके हैं।
इस मौके पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया कार्यकारी सदस्य एसपी क्यूलो माथास, किन्नौर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एडवोकेट चंद्र प्रभाकर, उपाध्यक्ष किरण पांगटू एवं किन्नौर युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे।