अरुण नेगी : किन्नौर:
जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ में आज प्रदेश पुलिस पेपर लीक मामले को लेकर किन्नौर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश पुलिस डीजीपी का पुतला फूंका है। इस दौरान प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी भी मौक़े पर मौजूद रहे और प्रदेश सरकार के खिलाफ किन्नौर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाज़ी भी की है।
प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल मे लगातार पेपर लीक मामले सामने आ रहे है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है उन्होंने कहा कि हालही मे प्रदेश के अंदर पुलिस पेपर लीक मामला सामने आया जिसमे एक पेपर 8 लाख रूपये मे बिका है और पेपर प्रदेश पुलिस हेडक्वाटर से लीक हुआ है।
जिसमे संलिप्त अधिकारियो को अबतक सजा नहीं हुई है जो बेहद शर्म की बात है और प्रदेश पुलिस डीजीपी को ऐसे मामले मे नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए था परन्तु अबतक ऐसी बड़ी घटना के बाद भी डीजीपी ने इस्तीफा नहीं दिया है न ही पेपर लीक मामले मे कोई मुख्य आरोपी पकड़ा गया है।