अनूप शर्मा। बिलासपुर
बिलासपुर जिले के बरमाणा थाना क्षेत्र के तहत धारटटोह गांव में एक 25 वर्षीय युवक ने कोई जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रमन कुमार पुत्र सोहन लाल निवासी धारटटोह ने गत रात्रि घर पर किसी जहरीली वस्तु को निगल लिया। जैसे ही इस बात का पता इसके परिवारजनों को लगा तोउन्होंने उसे तुरंत उसे उपचार के लिए बिलासपुर क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। अभी सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।