धर्म चंद। मंडी
मंगलवार को मंडी के रियासत काल के राजा अशोक पाल सेन का आकस्मिक निधन हो गया। वे 91 साल के थे और काफी समय से बीमार चले हुए थे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को किया जायेगा। बुधवार को उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए रखा जायेगा। स्वर्गीय राजा अशोक पाल सेन का जन्म पांच अगस्त 1931 को हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा लाहौर से की थी। उनकी मृत्यु से मंडी शहर में शोक की लहर है।
स्थानीय निवासी अधिवक्ता आकाश शर्मा ने बताया कि राजा अशोक पाल सेन की आकस्मिक मृत्यु से मंडी वासियों में शोक की लहर है। उन्होंने मंडी जिला के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए किए हैं। उन्होंने शिक्षा की दृष्टि से मंडी शहर में ब्वॉय स्कूल और वल्लभ कॉलेज का निर्माण करवाया। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि फेस्टिवल के दौरान सभी देवी देवता माधव राव मंदिर के बाद राजा से मिलने जाया करते थे। उनकी पत्नी कुल्लू राजघराने से संबंध रखती थी।