संतोष कौशल। अंब
थाना अंब के तहत सुंकयाली में पति व सास द्वारा बहू को लगाई गई आग में झुलसी महिला की पीजीआई ले जाते हुए मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान शारदा देवी उफऱ् मीना निवासी सुंकयाली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति व सास के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस की माने तो रविवार सुबह शारदा देवी रसाई घर में मौजूद थी, तो आग की चपेट आकर बुरी तरह से झुलस गई। जिसे अंब अस्पताल के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया। जहां पर पुलिस को दिए ब्यान में पीडि़त महिला ने आरोप लगाए कि सास व पति ने मिट्टी का तेल फैंक कर आग लगा दी। महिला ने बताया था कि रसोई में कुंडी लगाकर वारदात को अंजाम दिया गया है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन महिला की रास्ते में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी पति व पीडि़ता तलाकशुदा थे और करीब 2 साल पूर्व दोनों की दूसरी शादी हुई थी। डीएसपी अंब सृष्टि पांडेय ने बताया कि महिला की पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी सास उषा देवी व पति विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।