काहिरा: मिस्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कपडा कारखाने में काम करने वाले कुछ लोगों और कई एशियाई पर्यटकों समेत 28 लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक मीडिया और अन्य सूत्रों ने बताया कि मृतकों में एक भारतीय पर्यटक का नाम भी शामिल है।
एक सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक पर्यटकों कोले जा रही दो बसें एक ट्रक से टकरा गईं। यह हादसा लाल सागर पर बने एइन सोखना रिजॉर्ट की तरफ जाने वाली सड़क पर हुआ। अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि इसमें दो मलेशियाई महिलाएं और एक भारतीय व्यक्ति समेत मिस्र के तीन लोगों की मौत हो गई तथा 24 अन्य घायल हो गए।
इस दुर्घटना से कुछ घंटे बाद कपड़ा कारखाने के कर्मचारियों को ले जा रही एक बस एक कार से टकरा गई। सरकारी अखबार अहराम ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि यह जानलेवा हादसा उत्तरी मिस्र में पोर्ट और दमिएता शहर के बीच पडने वाले रास्ते पर हुआ। खबर में बताया गया कि कपड़ा फैक्टरी में काम करनेवाले कम से कम 22 पुरुष और महिलाएं इस हादसे में मारेगए हैं और आठ अन्य घायल हो गए।