हरीश कुमार : गोहर
मंडी जिला के जंजैहली में शनिवार को जंजैहली टूरिज्म फेस्टिवल 2022 का धूमधाम से आगाज किया गया। टूरिज्म फेस्टिवल का शुभारंभ जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने किया। जंजैहली पहुंचने पर जल शक्ति मंत्री का महोत्सव आयोजकों और स्थानीय प्रशासन ने भव्यय स्वागत किया। इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि जंजैहली टूरिज्म फेस्टिवल सराज की संस्कृति की झलक दिखाता है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के इन युग मे लोग अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे है। महेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी सभ्यता और संस्कृति जीवित रहती है।
उन्होंने कहा कि जंजैहली में आने वाले समय में सरकार कोल्ड स्टोर खोलेगी। महेंद्र ने कहा कि जंजैहली में उद्यान विभाग की जमीन है। जिस पर कोल्ड स्टोर का सरकार निर्माण करेगी। उन्होंने कहा कि जंजैहली का सेब बहुत गुणकारी है। जिसे कोल्ड स्टोर में रखकर बागवान आराम से बेच सकते है। उधर टूरिज्म फेस्टिवल के शुभारंभ अवसर पर स्थानीय लोगों महिला मंडलों, जंजैहली टूरिज्म एडवेंचर एसोसिएशन और युवक मंडलों ने सिराज की संस्कृति की पारंपरिक झांकियां निकाल कर जंजैहली टूरिज्म फेस्टिवल को चार चांद लगाए।
कोरोना काल के दो साल बाद सिराज घाटी के जंजैहली में 11 जून से 13 जून तक जंजैहली टूरिज्म फेस्टिवल मनाया जाएगा। आगामी 13 जून को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर फेस्टिवल का समापन करेंगे। जंजैहली में मनाए जाने वाले इस फेस्टिवल में मेलोडी ऑफ सिराज, फेस्टिवल परेड, रंगोली प्रतियोगिता, पलोग हाइकिंग 2022, सिराज फोक फेस्टिवल, क्वीन आफ सिराज, सिराज फ़ूड फेस्टिवल और ट्रेडिशनल ऑरकेस्ट्रा इवेंट करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव के लिए सिराज के लोगों में भारी उत्साह है।