राकेश मलकानियां। चंडीगढ़
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के परिणामों में आप ने अपना डंका बजा दिया है। 35 सीटों वाले निगम में इस बार आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस बार आप को 14 सीटें मिली हैं। वहीं, बीजेपी दूसरे स्थान पर रही है, जिसको 12 सीटें मिली है। जबकि कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही है और 8 सीटों पर जीत दर्ज की है।
शिरोमणि अकाली दल की झोली में एक सीट आई है। नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को वोटिंग हुई थी। इसके लिए कुल 60 फीसदी वोटर्स से अपना वोट दिया था। अगले साल पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को बहुत खास समझा जा रहा है। कहा जा रहा है कि इन चुनावों से कुछ हद तक पजांब चुनाव में क्या समीकरण रह सकते हैं, इसको लेकर स्थिति साफ हो सकती है। इस बार के नतीजे सभी को चौंका रहे हैं।
आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में 35 में से 14 सीट लेकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है लेकिन उसके पास मेयर के पद के लिए जरूरी 18 पार्षदों का नंबर नहीं है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि मोरल ग्राउंड पर कांग्रेस और बीजेपी को आम आदमी पार्टी के मेयर का चुनाव होने देना चाहिए और उस पर आपत्ति नहीं करनी चाहिए क्योंकि आम आदमी पार्टी बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और जनता ने बीजेपी और कांग्रेस का साथ नहीं दिया है।
बीजेपी अध्यक्ष नहीं बचा पाए अपना वार्ड
वहीं, चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को आम आदमी पार्टी ने दिया बड़ा झटका दिया है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने चंडीगढ़ के बीजेपी पार्टी के मेयर को हराया है। वार्ड नंबर 17 से 828 वोटों से आम आदमी पार्टी के दमनप्रीत ने मेयर रविकांत को हराया है।
चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की ये जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है। चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए आप की ईमानदार राजनीति को चुना है। आप के सभी विजयी उम्मीदवारों एवं सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है।
-अरविंद केजरीवाल सीएम दिल्ली