डीएवी स्कूल अंबोटा के यूकेजी के विद्यार्थी अमरेश सिंह ने फैंसी डै्रस प्रतियोगिता में राज्य भर में पहला स्थान हासिल किया है। डीएवी संस्था द्वारा प्रदेश भर के डीएवी स्कूलों में रिपब्लिक डे पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में ऑनलाईन माध्यम से हुई थी। तीन से आठ वर्ष आयु वर्ग में अमरेश सिंह ने भाग लिया और महान क्रातिकारी चंद्रशेखर आजाद का रोल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अमरेश सिंह के बढिय़ा प्रदर्शन को देखते उसे राज्य भर में पहला स्थान मिला है। अमरेश सिंह डीएवी स्कूल अंबोटा में यूकेजी का विद्यार्थी है।