हिमाचल दस्तक
एनटीटी का प्रतिनिधि मंडल भारतीय जनता मजदूर संघ हिमाचल प्रदेश के महांमत्री वीर सिंह भारद्वाज की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने मुखयमत्री जय राम ठाकुर से मांग की है कि एनटीटी के पदो को कैबिनेट की बैठक में मंजुरी दिलवाई जाए। आचार सहिंता से पहले बेरोजगार एनटीटी महिलाओं को रोजगार देने की का भी मामला उठाया है। इसी के साथ बेरोजगारों ने 15 अगस्त 2022 को एनटीटी पर की गई घोषणाओं पर भी सीएम का आभार जताया है। एनटीटी का डिप्लोमा प्राप्त बेरोजगारों ने मांग उठाई है कि प्रतिनिधि मंडल दो साल डिप्लोमा के बदले एक साल डिप्लोमा को मान्यता दे। इसके साथ ही 10+2 कक्षा की 50 प्रतिशत शर्त को हटाकर साधारण 10+2 करने की मांग भी उठाई गई है।
प्रतिनिधि मंडल सीएम से कहा कि एनटीटी नोटिफीकेशन होने के बाद 10,000 एनटीटी महिलाएं मुखयमंत्री को धन्यवाद करने के लिए शिमला आएगी। प्रतिनिधि मंडल में विशेष तौर पर नर्सरी प्रशिक्षत अधयापिका संघ हिमाचल प्रदेश की अध्यक्षा मति बंदना ठाकुर, कोषाअधयक्ष धनेशवरी देवी, सह सचिव रेणुका शर्मा, अनिता ठाकुर , सीमा ठाकुर ,सहित दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया।