वेद प्रकाश: सोलन
बीते दिन 31–03–2022 को आर्यन शर्मा द्वारा (पिंच मयूरासन ) में 3 मिनट 8 सेकंड का होल्ड बना कर विश्व कीर्तिमान अपने नाम किया है। यह रिकॉर्ड YOGA WORLD BOOK OF WORLD RECORD में क्लेम किया गया। आर्यन शर्मा का जन्म 09-09-2002 को सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र के लेऊ नाना गांव में हुआ। आर्यन के पिता श्री सुरेंद्र दत्त व माता श्रीमती सुभद्रा देवी है जोकि खेती-बाड़ी करते हैं।
आर्यन लगभग पिछले 5–6 वर्षों से योग सीख व सिखा रहे हैं। हाल ही में आर्यन व उनकी सहयोगी रिया वर्मा जोकि 2019 में हलासन में वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है, रामपुर में सत्यनारायण मंदिर में योग की सेवाएं लोगों को प्रदान कर रहे हैं। जिसके लिए वह ठाकुर श्री सत्यनारायण कपूरिया मंदिर ट्रस्ट रामपुर व Advocate विनय शर्मा जी का आभार व्यक्त करते हैं।
जिन के सहयोग से ये लोगो को योग की सुचारू रूप से सेवाएं प्रदान कर पा रहे हैं। आर्यन शर्मा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता , परिवार जन, सहयोगी रिया वर्मा एवं समस्त शुभचिंतकों को देना चाहते हैं।