हिमाचल दस्तक। पधर
संयुक्त अभियान में बीडीसी सदस्य गुम्मा भुवनेश्वर जम्वाल की अध्यक्षता में हडिंबा युवक मंडल व सेवा आश्रय संगठन ने गलू, गुम्मा, घटासनी, उरला पंचायतों की सार्वजनिक जगहों को सेनिटाइजर किया।
इस दौरान जहां कोविड पॉजिटिव लोगों के घर जाकर उन्हें जागरूक किया, वहीं लोगों को मास्क भी बांटे गए। इस अभियान को सफल बनाने के लिए कई सामाजिक संस्थाओं और लोगों ने अपना भरपूर सहयोग दिया। सेवा आश्रय संगठन के अध्यक्ष लोकेश ठाकुर ने सभी लोगों का धन्यवाद किया है।
उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान को सफल बनाने में सभी सामाजिक संस्थाओं, युवक मंडल, महिला मंडलों से अनुरोध है कि इस महामारी के समय आसपास के लोगों के सहयोग से लोगों को जागरूक करें।
बीडीसी सदस्य भुवनेश्वर जम्वाल ने कहा कि एक छोटे से आग्रह पर सामाजिक संगठन गुम्मा पहुंचे और सार्वजनिक स्थानों को सेनिटाइजर किया, इसके लिए सभी का तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूूं।