विनोद ठाकुर। भरमौर
भरमौर पंचायत समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनावों में कांग्रेस के 2 सदस्यों की क्रॉस वोटिंग को लेकर यूथ कांग्रेस चंबा के महासचिव चंद्रमणि कुलेठी ने दोनों सदस्यों को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है।
चंद्रमणि कुलेठी ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस हाईकमान इनको जल्द पार्टी से बाहर नहीं करती है, तो कई कांग्रेसी कांग्रेस के अहम पदों से इस्तीफा देंगे। कुलेठी ने कहा कि 15 सदस्यीय कमेटी में 9 सदस्य कांग्रेस के थे जबकि 6 सदस्य भाजपा के थे, फिर भाजपा का अध्यक्ष बनना साफ दर्शाता है कि इन दोनों कांग्रेसी सदस्यों ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है।