हिमाचल दस्तक। भरमौर
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को भरमौर में भाजपा प्रत्याशी खुशाल ठाकुर के लिए वोट मांगे। जयराम ठाकुर मंडी संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर भरमौर पहुंचे थे।
इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के सेमीफाइनल के तौर पर बहुत महत्वपूर्ण है। लिहाजा उन्होंने भाजपा के हर कार्यकर्ता को इस चुनाव को गंभीरता से लेने की अपील की।
इस मौके पर विधायक जिया लाल कपूर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भरमौर में अथाह विकास हुआ है। इसलिए भाजपा के प्रत्याशी को भारी मतों से जिताना है।
इस दौरान खुशाल ठाकुर ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 35 वर्षों तक उन्होंने सेना में रहकर देश की सेवा की है अब वह संसद जाकर मंडी लोकसभा क्षेत्र की जनता की सेवा करना चाहते हैं।
इस मौके पर चन्हौता पंचायत प्रधान रोहित राही अपने 67 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हुए। इसके अलावा कुछ और लोगों ने भी कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा।