ललित ठाकुर। पधर
भाजपा महिला मोर्चा द्रंग मंडल अध्यक्ष की कमान गवाली पंचायत की प्रधान मीना देवी को सौंपी गई है। मीना देवी ने अपनी इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद रामस्वरूप शर्मा, द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुमन ठाकुर, भाजपा द्रंग मंडल के अध्यक्ष दलीप ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की पदाधिकारियों का धन्यवाद किया है।
मीना देवी इससे पहले भी मंडल की कार्यकारिणी में रह चुकी हैं। उन्होंने द्रंग मंडल महिला मोर्चा के अध्यक्ष बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।