हिमाचल दस्तक ब्यूरो। शिमला
राज्य के चार नगर निगमों में होने जा रहे चुनाव के लिए भाजपा शुक्रवार को टिकटों पर फैसला ले सकती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में होटल पीटरहाफ में अहम बैठक होने जा रही है। इसमें सभी चार नगर निगमों यानी धर्मशाला, मंडी, पालमपुर और सोलन के प्रभारियों को भी बुलाया गया है। भाजपा के शीर्ष नेता भी इसमें शामिल होंगे। राज्य चुनाव समिति के सभी सदस्य भी बैठक में आ रहे हैं।
भाजपा ने इससे पहले मंडी में जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, धर्मशाला में वन मंत्री राकेश पठानिया, सोलन में डा राजीव बिंदल और पालमपुर में परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर को प्रभारी नियुक्त किया है। ये सभी इस बैठक में होंगे। इन चारों नगर निगमों में कुल 64 वार्ड हैं और इस बार चुनाव पार्टी सिंबल पर हो रहे हैं। नगर निगम चुनाव के लिए 22 से नोमिनेशन हैं।
धर्मशालाए सोलनए मंडी और पालमपुर नगर निगम के चुनाव में कुल 13.8 लाख वोटर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शहरी निकायों और पंचायत चुनाव में वोट देने वाले वोटरों की यह संख्या बढ़ सकती है। इन चुनावों के लिए कुल 534 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार चारों नगर निगम क्षेत्रों में कुल वोटरों की संख्या 138666 है। मंडी नगर निगम क्षेत्र में 32533 वोटर, पालमपुर 33333, धर्मशाला 37986 और सोलन नगर निगम क्षेत्र में कुल 34814 वोटर पंजीकृत हैं।
कांगे्रस ने 21 को बुलाई है इलेक्शन कमेटी की बैठक
दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम चुनाव पर फैसला लेने के लिए 21 को इलेक्शन कमेटी की बैठक बुलाई है। इसमें भी टिकटों को लेकर फैसला हो सकता है। कांग्रेस ने धर्मशाला में सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मंडी में जीएस बाली, पालमपुर में कौल सिंह और सोलन में राजेंद्र राणा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया हुआ है।