Sunday, August 9, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home Featured

18 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार समाप्त

surinder thakur by surinder thakur
October 20, 2019
in Featured, इंडिया
0
18 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार समाप्त

18 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार समाप्त

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

नई दिल्ली :  देश के 18 राज्यों में 51 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए शनिवार को चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। उत्तर प्रदेश की 11 सीटों, गुजरात की छह सीटों, बिहार की पांच, असम की चार और हिमाचल प्रदेश तथा तमिलनाडु की दो-दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा।

इनके अलावा पंजाब की चार सीटों, केरल की पांच, सिक्किम की तीन, राजस्थान की दो सीटों और अरूणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, मेघालय और तेलंगाना की एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा। लोकसभा की दो सीटों महाराष्ट्र की सतारा और बिहार की समस्तीपुर पर उपचुनाव के लिए भी प्रचार शनिवार को थम गया। इन सीटों पर क्रमश: रांकापा और लोक जनशक्ति पार्टी ने जीत दर्ज की थी।

लखनऊ से प्राप्त खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार शाम छह बजे समाप्त हो गया। आखिरी दिन सभी सीटों पर प्रत्याशियों ने रोड शो और रैलियां कर जनता से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। उत्तर प्रदेश की जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उनमें गंगोह, रामपुर, इगलास :सुरक्षित:, लखनऊ कैण्ट, गोविन्दनगर, मानिकपुर, प्रतापगढ, जैदपुर :सु:, जलालपुर, बलहा :एससी: और घोसी शामिल हैं।

Related posts

हथियार और नशा तस्करी मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, 6 पिस्तौल, 60 जिंदा कारतूस और हेरोइन बरामद

हथियार और नशा तस्करी मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, 6 पिस्तौल, 60 जिंदा कारतूस और हेरोइन बरामद

March 15, 2026

संसद हमले की बरसी: राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री सहित नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

December 13, 2025

उपचुनाव में चतुष्कोणीय मुकाबले की संभावना है क्योंकि भाजपा, बसपा, सपा और कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इन सीटों पर कुल 110 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सबसे अधिक 13 प्रत्याशी लखनऊ कैण्ट और जलालपुर सीटों पर हैं। घोसी में 12 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि गंगोह, प्रतापगढ़ और बलहा में ग्यारह-ग्यारह प्रत्याशी हैं। गोविन्दनगर और मानिकपुर में नौ-नौ, रामपुर, इगलास और जैदपुर में सात-सात प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।

अहमदाबाद से प्राप्त खबर के अनुसार भाजपा शासित गुजरात में अमराईवाड़ी, खेरालू, थराद, लुणावाडा, बयाड और राधनपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में 21 अक्टूबर को मतदान होगा। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और राज्य भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी, भगवा पार्टी के प्रमुख प्रचारकों तथा राज्य के कई मंत्रियों ने प्रचार में भाग लिया। मध्य प्रदेश की झाबुआ सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस एवं मुख्य विपक्षी दल भाजपा के शीर्ष नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी के पक्ष में वोट मांगने के लिए आखिरी दिन धुआंधार चुनाव प्रचार किया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं उनके मंत्रिमंडल के कई सहयोगियों ने इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया (68) के लिए वोट मांगे, जबकि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं अन्य पार्टी नेताओं ने इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार भानू भूरिया(36) को जिताने की अपील की। छत्तीसगढ़ में चित्रकूट विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा।

एक निर्वाचन अधिकारी ने कहा, प्रचार अभियान शाम पांच बजे समाप्त हो गया। नक्सल प्रभावित चित्रकूट (अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीट) से कांग्रेस विधायक दीपक बैज के बस्तर लोकसभा सीट से निर्वाचित होने के कारण यहां उपचुनाव कराया जा रहा है। राजस्थान की दो विधानसभा सीटों पर सोमवार को होने वाले उपचुनाव के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि मंडावा (झुन्झुनूं) एवं खींवसर (नागौर) निर्वाचन क्षेत्रों में विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में 21 अक्टूबर को सुबह सात बजे से मतदान प्रारम्भ होकर शाम छह बजे तक चलेगा।

पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कुल 33 उम्मीदवार मैदान में है। जिन सीटों पर सोमवार को मतदान होगा उनमें फगवाड़ा, जलालाबाद, मुकेरियां और दाखा शामिल हैं। ओडिशा के बारगढ़ जिले में बीजेपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा। इस सीट पर उपचुनाव कराया जाना इसलिए आवश्यक था क्योंकि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था। पटनायक ने विधानसभा चुनाव में दो सीटों- गंजम जिले की हिंजिली सीट और बारगढ़ जिले की बीजेपुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। अरूणाचल प्रदेश की खोंसा पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव मैदान में केवल दो निर्दलीय उम्मीदवार है।

तमिलनाडु की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को अन्नाद्रमुक और द्रमुक ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अपनी ओर से भरसक प्रयास किए। राज्य की दो विधानसभा सीटों विक्रवंदी और नानगुनेरी पर सोमवार को मतदान होगा। असम में चार विधानसभा सीटों — रंगपारा, सोनारी, रतबारी और जनिया पर उपचुनाव होना है। इन सीटों पर 20 उम्मीदवार मैदान में है। सिक्किम की तीन विधानसभा सीटों पोकलोक कामरंग , गंगटोक और मरताम-रुमटेक पर मतदान होगा। प्रत्एक सीट पर छह उम्मीदवार मैदान में हैं।

केरल की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इन सीटों पर सत्तारूढ़ माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ, मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ और भाजपा-राजग ने मतदाताओं को लुभाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। राज्य की जिन सीटों पर उपचुनाव होगा उनमें तिरुवनंतपुरम, अरूर (अलप्पुझा), कोन्नी (पथनामथिट्टा), एर्नाकुलम और मंजेश्वरम (कासरगोड) शामिल हैं।तेलंगाना की हुजूरनगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में सत्तारूढ़ टीआरएस और विपक्षी कांग्रेस, भाजपा और तेदेपा के बीच मुकाबला है। पुडुचेरी के कामराजनगर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सभी प्रबंध कर लिए गए है। केन्द्र शासित प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी शूरबीर सिंह ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने पत्रकारों को बताया कि सोमवार को मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। हिमाचल प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर सोमवार को होने वाला उपचुनाव मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के लिए एक परीक्षा होगा क्योंकि भाजपा इन सीटों को अपने पास बरकरार रखना चाहेगी।हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव कराया जाना इसलिए आवश्यक हो गया था क्योंकि भाजपा के मौजूदा विधायक सुरेश कश्यप और किशन कपूर इस साल मई में हुए चुनाव में लोकसभा के लिए निर्वाचित हो गए थे।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: 51 assembly seats and two Lok Sabha seats in 18 states
Previous Post

जोगिंदर नगर में मारुति एरीना ने लॉन्च की एस-प्रेसो

Next Post

पाली के कैप्टन जोगिंदर मरणोपरांत मानवता के लिए करेंगे देहदान

Next Post
पाली के कैप्टन जोगिंदर मरणोपरांत मानवता के लिए करेंगे देहदान

पाली के कैप्टन जोगिंदर मरणोपरांत मानवता के लिए करेंगे देहदान

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर टेरिटोरियल आर्मी में बने कैप्टन

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर टेरिटोरियल आर्मी में बने कैप्टन

5 years ago
लद्दाख को पूर्ण राज्य बनाने के लिए हिंसा में जला लेह, आखिर कौन है इसका गुनहगार! 

लद्दाख को पूर्ण राज्य बनाने के लिए हिंसा में जला लेह, आखिर कौन है इसका गुनहगार! 

11 months ago
जसवां परागपुर के 109 बूथों पर पहुंचेगी ‘बिक्रम टास्कफोर्स’

जसवां परागपुर के 109 बूथों पर पहुंचेगी ‘बिक्रम टास्कफोर्स’

5 years ago
Coldest night of 10 years in Jammu and Kashmir, cold weather continues in Srinagar

जम्मू-कश्मीर में 10 साल की सबसे सर्द रात, श्रीनगर में भी ठंड का सितम जारी

7 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Dharamshala Hamirpur Himachal himachal crime news himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews himachal news Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kangra news kullu latest news himachal Mandi Movies NDPS Act Patients Politics River Shimla shimla news Sirmour solan Sukhvinder sukhu Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • अग्निवीर भर्ती मामला : पकड़े गए दो दलालों में एक पटियाला पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी
    • बद्दी पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन किए जब्त
    • लाहौल-स्पीति के ऋषिक ने जैवलिन में जीता गोल्ड, बढ़ाया मान

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    अग्निवीर भर्ती मामला : पकड़े गए दो दलालों में एक पटियाला पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी

    अग्निवीर भर्ती मामला : पकड़े गए दो दलालों में एक पटियाला पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी

    August 8, 2026
    बद्दी पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन किए जब्त

    बद्दी पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन किए जब्त

    August 8, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In