पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इस दौरान अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी बीजेपी में विलय कर दिया।
कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पहुंचे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अमरिंदर सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, भाजपा नेता सुनील जाखड़ और भाजपा पंजाब अध्यक्ष अश्विनी शर्मा भी मौजूद रहे।
Former Punjab CM Capt Amarinder Singh joins BJP; merges his party Punjab Lok Congress (PLC) with BJP pic.twitter.com/nXCINNzNLI
— ANI (@ANI) September 19, 2022