हिमाचल दस्तक ब्यूरो। नाहन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार को अपने एक दिवसीय सिरमौर दौरे पर पच्छाद विस क्षेत्र के बाग पशोग स्थित शी हॉट में पहुंचे। इस दौरन उन्होंने यहां महिलाओं द्वारा तैयार किए गए प्रोडक्टस व खाद्य व्यंजनों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री सराहां आने से पहले यहां रूके। इस दौरान उन्होंने शी हॉट के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। इस मौके पर शी हाट में कार्यरत महिलाओं ने पारंपरिक व्यजनों, अस्कली, पडांडे, पूड़े, खीरे और उनके द्वारा बनाए गए प्रोडक्टस के बारे में भी मुख्यमंत्री को अवगत करवाया।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस मौके पर शीट हाट के लिए जिला प्रशासन की सराहना की।
उन्होंने खासकर पूर्व उपायुक्त डॉ. आरके परुथी के प्रयासों को सराहा। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत सुंदर व अच्छा प्रयास हैं। इससे जहां लोक प्रोडक्टस तैयार होकर बिकेंगे, वहीं महिलाओं की आमदनी भी बढ़ेगी। उन्होंने महिलाओं द्वारा दी गई प्रेजेंटेशन को भी सराहा। उन्होंने कहा कि इस तरह के कंसेप्ट प्रदेश के अन्य जिलों में भी तैयार किए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल मीटिंग के दौरान भी चर्चा की है। उन्होंने बताया कि टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर भी इस तरह के शी हाट तैयार करने के प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, डॉ. राजीव बिंदल, विधायक रीना कश्यप, राज्य विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, बलदेव तोमर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।