शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महिला दिवस के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम शुरू किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि गृहिणी सुविधा योजना, गुडिय़ा हेल्पलाइन, शक्ति ऐप बटन जैसी पहल से महिलाओं को बहुत लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस वर्ष के बजट में जागरूकता कार्यक्रम ‘वो दिन’ की घोषणा की है ताकि मासिक धर्म को लेकर किशोरियों, महिलाओं और समाज को जागरूक किया जा सके। बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि की भी घोषणा की गई है।