चंडीगढ: हरियाणा और पंजाब में शीतलहर का प्रकोप जारी है। नारनौल में बुधवार को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले दो दिनों तक ठंड का कहर जारी रहने का अनुमान है।
हरियाणा का नारनौल सामान्य के मुकाबले दो डिग्री तक अधिक ठंडा रहा। हिसार में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से कम 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में करनार्ल छह डिग्री सेल्सियस, रोहतर्क पांच डिग्री सेल्सियस, भिवार्नी 5.7 डिग्री सेल्सियस, सिरर्सा 6.1 डिग्री सेल्सियस और अंबाला र् 5.5 डिग्री सेल्सियस समेत कई अन्य स्थानों में हाडी– कंपा देने वाली ठंड पड– रही है। पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा स्थान रहा। वहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लुधियार्ना 5.5 डिग्री सेल्सियस, पटियार्ला 5.8 डिग्री सेल्सियस, हलवार्रा 5.8 डिग्री सेल्सियस, आदमपुर्र 7.2 डिग्री सेल्सियस और अमृतसर्र 6.5 डिग्री सेल्सियस में भी रात को बहुत ठंड रही। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ– में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर स्थानों पर सुबह के समय कोहरा छाया रहा।
अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ– समेत दोनों राज्यों के अधिकतर स्थानों में एक सप्ताह से दिन का तापमान भी सामान्य से छह से नौ डिग्री कम रह रहा है और यह 11 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। यहां के एक बुजुर्ग निवासी बलदेव सिंह ने बताया, ”यहां इन दिनों बहुत ठंड पड– रही है क्योंकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान तेजी से गिर रहे हैं। मैंने पिछले कुछ वर्षों में इतनी ठंड नहीं देखी। कोहरे से स्थिति और खराब हो गई है।”