दीक्षा बैंस, हरोली ।
नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में हिमाचल प्रदेश उद्योग निगम के उपाध्यक्ष प्रो. रामकुमार के नेतृत्व में शनिवार हरोली बाजार में रैली निकाली। इस रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोंगो ने भी भाग लिया। प्रो. राम कुमार ने कहा कि कांग्रेस जमीन खिसकती देखकर सीएए का विरोध कर रही है और केवल भ्रम फैलाकर अराजता का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को ही सीएए की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि ये कानून किसी भी रूप से भारतीयों की नागरिकता को इफेक्ट नहीं करता है। उन्होंने ने कहा कि कुछ धर्म निरपेक्ष दल अफवाहें फैलाने का काम कर रहे हैं। मुस्लिम समुदाय को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजनैतिक स्वार्थ के लिए कांग्रेस व वामपंथी सीएए व एनआरसी को जोड़कर प्रस्तुत कर रहे हैं। जबकि दोनों अलग-अलग है।
उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाला कोई भी नागरिक सीएए से प्रभावित नहीं होता और एनआरसी सिटीजन पहचान है। प्रो. राम कुमार ने कहा कि वर्तमान में सीएए सिर्फ पाकिस्तान, बंगलादेश व अफगानिस्तान से धार्मिक प्रताडऩा के बाद भारत आए हिंदू, सिक्ख, बौद्ध, जैन, पारसी व इसाई समुदाय को भारतीय नागरिकता प्रदान करता है और संशोधन में इनके लिए कुछ वर्षों की छूट दी गई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस या कोई भी दल बताएं कि इस कानून में कहां लिखा है कि किसी भी नागरिक को बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि विरोध या विचार साकारात्मक रूप में होना चाहिए। रैली में भाजपा नेता लखवीर लखी, रविन्द्र जसवाल, जसविन्द्र गोगा, अजस लवली, कमल सैणी, देशराज राणा, विक्रम ठाकुर, कुलविन्द्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।