हिमाचल दस्तक। बिलासपुर
अखिल भरतीय कांग्रेस पार्टी के सदस्य एवं श्रीनयनादेवी विस क्षेत्र के विधायक राम लाल ठाकुर ने बिलासपुर में गठित कांग्रेसी कमेेटी के पुनर्गठन को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पीसीसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राम लाल ठाकुर ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यकारिणी के गठन को लेकर न तो उन्हें और न ही अन्य वरिष्ठ नेताओं राजेश धर्माणी, डॉ. बीरू राम किशोर की राय लेना तक उचित नहीं समझा गया।
कहा, जेपी नड्डा के इशारे पर किया जा रहा काम
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ कांग्रेसी नेताओं को भाजपा नेताओं के साथ साठ-गांठ है तथा यह सब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह क्षेत्र में भाजपा नेताओं के इशारों पर किया जा रहा है, लेकिन वह ऐसा नहीं होने देंगे। राम लाल ठाकुर ने बिलासपुर में गठित कांग्रेसी कमेेटी के पुनर्गठन को लेकर पीसीसी पर दोहरे मापदंड अपनाने का भी आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा शिमला, मंडी, कांगड़ा व ठियोग जैसे स्थानों पर कांग्रेस कार्यकारिणी में 150 -250 के बीच सदस्यों को शामिल किया गया है, लेकिन बिलासपुर में 101 से लोगों को छोटी कार्यकारिणी के बहाने बाहर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन व अगले वर्ष आने वाले चुनावों की दृष्टी से कांग्रेस कार्यकारिणी से निकाले गए कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित करेेंगे।
जिसका समय व दिन शीघ्र ही निश्चित किया जाएगा, ताकि यह कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में बने रहे। वह यहां पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। राम लाल ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर में किसी भाजपा के नेता के इशारे पर जानबूझकर कांग्रेस पार्टी को हासिए पर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा हैं।
उन्होंने कहा कि बिलासपुर में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के सरेआम पुतले जलाने, पोस्टर फाडऩे वाले लोगों को लिया जा रहा है। और कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में जिला बिलासपुर में जन्मजात कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जुड़े लोगों को बाहर किया जा रहा है। उन्होंने इस मसले को प्रदेश सह प्रभारी से भी उठाया है व इस संबंध में पार्टी हाई कमान को भी अवगत करवाया जाएगा।