हिमाचल दस्तक। पालमपुर
कोरोना जिला कांगड़ा में थमने का नाम नही ले रहा उसी कड़ी में पालमपुर पुलिस स्टेशन में 10 पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसको देखते हुए पुलिस स्टेशन को सील कर दिया गया है।
डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस कर्मी का कानून व्यवस्था और कोविड नियमों का पालन करवाने में अहम रोल रहता है। अमित शर्मा ने कहा कि कम स्टाफ में भी वे लोगों को बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने में सक्षम है। पुलिस स्टेशन पालमपुर को अगले 48 घंटों के लिए बंद कर दिया गया है।
पुलिस स्टेशन पालमपुर के अंतर्गत आने वाली सभी शिकायतें पुलिस स्टेशन भवारना में अटेंड की जाएंगी तथा पुलिस स्टेशन पालमपुर को सेनिटाइज करके एवं कर्मियों के टेस्ट करवा कर फिर से कार्य शुरू कर दिया जाएगा।