Thursday, July 23, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home हिमाचल काँगड़ा

तजुर्बों की आरी से हकीकत के टुकड़े करके सरकार को आईना दिखा गए धूमल

surinder thakur by surinder thakur
October 17, 2019
in काँगड़ा, हिमाचल
0
Dhumal showed the mirror to the government by slicing reality from saws

तजुर्बों की आरी से हकीकत के टुकड़े करके सरकार को आईना दिखा गए धूमल

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email
  • मुझसे मत पूछ, मेरे इश्क में क्या रखा है,
  • एक शोला है, जो सीने में छुपा रखा है…
  • खुद कोई जिम्मा लिया नहीं, पर सबक दिया पढ़ा

पर्दा उठा, राज खुला 

हिमाचल दस्तक :उदयबीर पठानिया : यह पुरानी फिल्म अनारकली के एक गीत के बोल हैं। बुधवार को यह गीत और इसके अल्फाज दशकों बाद राजनीतिक तौर पर जीवंत होते उस वक्त नजर आए, जब पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल धर्मशाला में मीडिया से रू-ब-रू हुए। पत्रकार वार्ता शुरू करने का आगाज सबसे जुदा था तो अंजाम भी अलहदा ही था।

धूमल जब सामने आए तो देखा कि उनके साथ बैठने वालों सहित मीडिया की भी बड़ी भीड़ है तो तब तक खुद खड़े रहे, जब तक सब एडजस्ट नहीं हो गए। पत्रकार वार्ता शुरू होते ही खुद यह एलान कर दिया कि क्यों न आज सवालों से ही आगाज किया जाए? सवालों का आगाज हुआ तो उनका हर जवाब सरकार को लाजवाब करने वाला आया। सिलसिलेवार ये सवाल उठे कि जनाब,आपके वक्त में सभी मंत्री धर्मशाला के सचिवालय में बैठते थे, अब नई जयराम सरकार का कोई मंत्री यहां नहीं बैठता? दूसरी राजधानी के नाम पर शांता कुमार बट्टा लगा गए हैं? अब जो जवाब आए, वह वहां मौजूद हर आदमी के लिए हैरानी की वजह बन गए।

प्रो. धूमल ने एक भी सवाल के लिए खुद को जिम्मेदार नहीं माना। साफ कहा कि मेरे दौर से जुड़े सवाल मुझसे पूछिए। जिनके लिए मैं जिम्मेदार ही नहीं हूं,उनको मेरे आगे मत उछालो। साफ संकेत था कि धूमल ने मुद्दों के मरे हुए सियासी सांपों को अपने गले में आने की हर वजह खत्म कर दी। यह कहा कि मंत्री बैठते तो बैठते थे। अब क्यों नहीं बैठते, यह मंत्री जाने या फिर पार्टी अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती। इशारा साफ था कि सरकार और संगठन को इस बाबत जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

शीतकालीन प्रवास के बंद होने की वजह से आम गरीब आदमी के सरकार से दूर होने के सवाल पर उन्होंने बड़ी ही चतुराई से यह समझा दिया कि जनता को उसकी मजबूरियों को सरकार द्वारा समझा जाना चाहिए। कहा कि वीरभद्र सिंह के दौर में कागजी नोटिफिकेशन ही हुई थी, मैंने तो लोअर हिमाचल को तरजीह देने में कोई कमी नहीं रखी थी। मेरे दौर में तो कई दफ्तर यहां जनता के लिए खुले थे।

Related posts

आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा को जोड़ने की जरूरत : राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा को जोड़ने की जरूरत : राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

July 22, 2026
मनाली-लेह मार्ग पर दर्दनाक हादसा, नाले में गिरा ट्रक; पिता-पुत्र की मौत

मनाली-लेह मार्ग पर दर्दनाक हादसा, नाले में गिरा ट्रक; पिता-पुत्र की मौत

July 22, 2026

अब अगर बंद या ट्रांसफर हो रहे हैं तो जयराम से पूछिए। मेरी जवाबदेही तो मेरे कार्यकाल तक ही सिमित रहेगी। ओल्ड पेंशन स्कीम, कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी, नियमित कर्मचारियों की बात पर कहा कि हमने तो लगातार दो वेतनमान दिए। अब क्या है, सरकार का विषय है। एक मर्तबा तो संभावित से भी ज्यादा की अंतरिम राहत बांटी थी। धर्मशाला उपचुनाव में अपनी ही पार्टी के बागी के सवाल पर यह कहा कि बहुत सारी गणनाओं के बाद टिकट फाइनल होता है।

साथ ही जोड़ दिया कि प्रदेश अध्यक्ष इस बाबत सही बता सकते हैं। जो मंत्री साथ बैठे थे, वे भी चुप थे और सत्ती भी। दरअसल प्रो. धूमल मीडिया के सवालों के जरिए ऐसा लेक्चर दे गए, जो असल में सरकार के लिए सवालों का पुलिंदा थे। निचले हिमाचल से लग रहे भेदभाव के आरोपों पर उन्होंने सरकार को कोई सलाह तो नहीं दी, अलबत्ता यह समझा दिया कि पहले की सरकारें किस तरह से निचले हिमाचल के साथ सरोकार रखती थीं ? सियासी माहिर भी यह मान रहे हैं कि शिमला की राह खोलने में अगर इस बार मंडयाली भाइयों ने खोली है तो फोरलेन करने में निचले हिमाचल का भी रोल रहा है।

इनका मानना है कि शायद धूमल भी इस खतरे को वक्त रहते पहचान गए हैं। क्योंकि साल 2012 में उन पर भी यह आरोप लगे थे कि वह माइनस कांगड़ा सरकार बनाने की हसरत पाले हुए थे। पहले दो साल में ही सरकार धर्मशाला में अपनी एक उपलब्धि नहीं बता पा रही है। यह बहुत स्ट्रोंग अलार्मिंग सिग्नल है। खैर, धूमल का अंदाज-ए-बयां बहुत कुछ बोल-समझा गया है। सरकार को अगर भला नहीं कहा तो बुरा भी नहीं कहा। जिम्मेदारियों का एहसास ही करवाया।

 

 

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: slicing reality from saws
Previous Post

पुराना सीएम हूं, पुरानी उपलब्धियां ही गिना सकता हूं: प्रेम कुमार धूमल

Next Post

एमडी को हटाने पर अड़ी बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन

Next Post
Adi Electricity Board Employees Union on removal of MD

एमडी को हटाने पर अड़ी बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

दिक्कत : इटली का पौधा 355 में, अमेरिका का मिलेगा 750 रुपये में

दिक्कत : इटली का पौधा 355 में, अमेरिका का मिलेगा 750 रुपये में

5 years ago
सोलन में आरएसएस ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

सोलन में आरएसएस ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

5 years ago
सूट बूट में 82 वर्षीय बुजुर्ग ने बादशाह के गाने पर किया तगड़ा डांस, वीडियो देख दिन बन जाएगा!

सूट बूट में 82 वर्षीय बुजुर्ग ने बादशाह के गाने पर किया तगड़ा डांस, वीडियो देख दिन बन जाएगा!

4 years ago
बेटी हो तो ऐसी, बिलासपुर के झबोला की शिवानी पर सबको नाज

बेटी हो तो ऐसी, बिलासपुर के झबोला की शिवानी पर सबको नाज

5 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Dharamshala Hamirpur Himachal himachal crime news himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews himachal news Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kullu latest news himachal Mandi Movies NDPS Act Patients police investigation Politics River Shimla shimla news Sirmour solan Sukhvinder sukhu Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा को जोड़ने की जरूरत : राज्यपाल कविंद्र गुप्ता
    • मनाली-लेह मार्ग पर दर्दनाक हादसा, नाले में गिरा ट्रक; पिता-पुत्र की मौत
    • HP तकनीकी विश्वविद्यालय ने जारी किया B Pharmacy और B Arch अंतिम सेमेस्टर का रिजल्ट

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा को जोड़ने की जरूरत : राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

    आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा को जोड़ने की जरूरत : राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

    July 22, 2026
    मनाली-लेह मार्ग पर दर्दनाक हादसा, नाले में गिरा ट्रक; पिता-पुत्र की मौत

    मनाली-लेह मार्ग पर दर्दनाक हादसा, नाले में गिरा ट्रक; पिता-पुत्र की मौत

    July 22, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In