चंद्र ठाकुर। नाहन
केंद्र की मोदी सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर नाहन के विधायक एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने देश सहित हिमाचल वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी-2 का आगाज भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार के साथ हुआ। आजादी के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी और किसी गैर कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ।
इसके बाद मोदी ने वर्षों से जो समस्या देश के अंदर खड़ी थी, उसको समाप्त करने के लिए कड़े निर्णय लेने शुरू किए। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हमें बहुत आगे बढऩा है। हमें भारत में पैदा की गई वस्तुओं का उपयोग करते हुए भारत को आत्मनिर्भर बनाना है। यह संकल्प धारण करना है।