हिमाचल दस्तक ब्यूरो। सुंदरनगर
उपमंडल सुंदरनगर ग्राम पंचायत भौर में नशा मुक्त भारत अभियान (drug free india campaign) के तहत शुक्रवार को पुलिस दल सुंदरनगर के साथ सरस्वती महिला मंडल, शिव महिला मंडल भरडवांण, देव कमरूनाग युवक मंडल व ईगल स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट तथा सर्व वालंटियर ने आज एनएच-21 के किनारे उगी भांग को उखाड़ कर नष्ट किया।
इस अभियान में सुंदरनगर पुलिस थाना से दलीप सिंह कार्यक्रम प्रभारी अपनी टीम के साथ महिला मंडल और युवक मंडल भी शामिल हुए।
जिला सर्व समन्वयक अमरजीत सिंह ने जहां भांग को उखाड़ा वहीँ महिला मंडल को भी जागरूक किया कि अपने क्षेत्र के आसपास उगी भांग को जड़ से निकाल कर उसे नष्ट करें। जिला मंडी को नशा मुक्त बनाने में अपना पूर्ण सहयोग करने की अपील की।