ललित। पधर
युवा मोर्चा द्रंग मंडल के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए द्रंग मंडल से सदस्यों की नियुक्ति की। इसमें जसवीर (कुन्नू), पवन कुमार (पदवाहन), संतोष (पधर), ज्योति प्रकाश (औट), बलवंत सिंह (गवाली), पवन (कथोग) को सदस्य नियुक्त किया गया है।
बक्शी (बिजनी), अशोक कुमार (बरोट), साहिल (नसलोह), अनिल (नसलोह), राजीव (रेहडधार), रमेश (द्रूण), राजेंद्र (पदवाहन), दीपक (मसेरन) को भी सदस्य नियुक्त किया गया है। मुकेश (कटिडी), राजेश (कमांद), संजय (उरला), सीताराम (झटिंगरी), प्रशांत (शिवावदार), दिनेश (उरला), हितैष (बह) और सुरेंद्र (सियुन) को भी द्रंग मंडल का सदस्य नियुक्त किया है। जगदीश ठाकुर ने बताया कि सभी सदस्यों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की जाती है।