Sunday, August 9, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home Featured

पाकिस्तान पर सबसे बड़ा दबाव एफएटीएफ का है : डोभाल

surinder thakur by surinder thakur
October 14, 2019
in Featured, इंडिया
0
FATF is the biggest pressure on Pakistan: Doval

पाकिस्तान पर सबसे बड़ा दबाव एफएटीएफ का है : डोभाल

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

नई दिल्ली : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान पर अपनी धरती से संचालित आतंकवादी समूहों पर काबू पाने के लिए सबसे बड़ा दबाव वित्तीय कार्वाई कार्यबल (एफएटीएफ) का है। एफएटीएफ की बैठक अभी पेरिस में चल रही है।

आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) के प्रमुखों की बैठक को संबोधित कर रहे डोभाल ने कहा कि पाकिस्तान पर सबसे अधिक दबाव एफएटीएफ के पदाधिकारी बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में कोई भी देश युद्ध करने की स्थिति में नहीं है क्योंकि इसमें जानमाल का बड़ा नुकसान होगा और कोई भी जीत को लेकर आश्वस्त नहीं है। डोभाल ने कहा, मुझे लगता है कि पाकिस्तान पर सबसे बड़ा दबाव एफएटीएफ की प्रक्रिया की वजह से है।

एफएटीएफ ने उन पर इतना दबाव बनाया है, जितना पहले किसी ने नहीं बनाया था। एफएटीएफ एक अंतर-सरकारी निकाय है। अंतरराष्ट्रीय वित्त प्रणाली की शुद्धता को धनशोधन, आतंकवाद के वित्तपोषण सहित अन्य संबंधित खतरों का मुकाबला करने के लिए 1989 में इसकी स्थापना की गई थी।

Related posts

हथियार और नशा तस्करी मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, 6 पिस्तौल, 60 जिंदा कारतूस और हेरोइन बरामद

हथियार और नशा तस्करी मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, 6 पिस्तौल, 60 जिंदा कारतूस और हेरोइन बरामद

March 15, 2026

संसद हमले की बरसी: राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री सहित नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

December 13, 2025

पेरिस स्थित निगरानी समूह ने पाकिस्तान को पिछले साल जून में ग्रे लिस्ट में रखा गया था और उसे एक कार्ययोजना दी गई थी जिसे उसे अक्टूबर 2019 तक पूरा करना था। ऐसा नहीं करने पर उसे ईरान और उत्तर कोरिया की तरह काली सूची में डाले जाने की बात कही गई थी। धनशोधन और आतंकियों के वित्तपोषण पर लगाम लगाने से संबंधित एफएटीएफ की 40 अनुशंसाओं में से पाकिस्तान ने सिर्फ एक का अनुपालन किया है, जिससे उसके ग्रे लिस्ट में बने रहने के आसार कायम हैं।

पाकिस्तान के ग्रे लिस्ट में बने रहने पर उसके लिए आईएमएफ, विश्व बैंक और यूरोपीय संघ से वित्तीय सहायता प्राप्त करना बहुत कठिन होगा। ऐसी स्थिति में उसकी वित्तीय स्थिति और अस्थिर हो सकती है। डोभाल ने कहा कि अगर जांच एजेंसियां सही, स्थाई और उद्धृत करने योग्य जानकारी एकत्र कर सकती हैं, जिसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रभावी ढंग से रखा जा सकता है कि पाकिस्तान किस प्रकार आतंकवाद का समर्थन और वित्तपोषण कर रहा है, तो यह उस देश को बेनकाब करेगा।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, आप यह सबूत एकत्रित करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आप हर तरीके से अपना योगदान दे सकते हैं। डोभाल ने पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए कहा कि आतंकवाद एक सस्ता विकल्प है जो दुश्मनों को काफी हद तक नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने कहा, एक देश एक अपराधी का समर्थन कर रहा है और कुछ देशों को तो इसमें महारत हासिल है।

पाकिस्तान ने आतंकवाद को देश की नीति का एक औजार बना लिया है। जिससे यह एक बड़ी चुनौती बन गया है (भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए)। डोभाल ने कहा कि युद्ध, राजनीतिक और सामरिक उद्देश्यों को प्राप्त करने का एक अप्रभावी साधन बन गया है और इस पर होने वाले खर्च के कारण कोई इसे वहन नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, यह केवल पैसों की बात नहीं है बल्कि लोगों की जान जाने से भी जुड़ा है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जीत भी सुनिश्चित नहीं है।

संसाधनों और प्रौद्योगिकी के मामले में श्रेष्ठता होने के बावजूद अमेरिका, वियतनाम में और सोवियत संघ, अफगानिस्तान में अपने लक्ष्य हासिल नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कि दुनिया अधिक जटिल हो गई है और रणनीतिक और भू-राजनीतिक संबंध जटिल हो गए हैं इसलिए युद्ध कोई विकल्प नहीं है और यही कारण है कि आतंकवाद का अधिक इस्तेमाल किया जा रहा है। डोभाल ने कहा कि भारत में और विश्व के कई अन्य हिस्सों में आतंकवाद राज्य प्रायोजित है।

उन्होंने न्यायपालिका के आतंकवाद से जुड़े मामलों पर सामान्य मामलों की तरह सुनवाई करने की बात भी कही। उन्होंने कहा, वे (अदालत) सामान्य मापदंड अपनाते हैं। मामला तैयार करने के लिए आपको चश्मदीद गवाह चाहिए। आतंकवाद से जुड़े मामले में आप चश्मदीद गवाह कहां से लाएंगे। पहली बात तो, आतंकवाद के मामलों में चश्मदीद गवाह कम होते हैं।

यह बहुत-बहुत कठिन है…किसी आम इंसान का जैश-ए-मोहम्मद या लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी के खिलाफ खड़ा होना। डोभाल ने कहा कि आतंकवादियों की उच्च प्रौद्योगिकी तक पहुंच के कारण उनके खिलाफ सबूत इकट्ठा करना मुश्किल हो गया है। मीडिया का जिक्र करते हुए एनएसए ने कहा कि आतंकवाद से लडऩे के लिए यह एक उपयोगी माध्यम है और उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पारदर्शी मीडिया नीति अपनाने की वकालत की।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: biggest pressure on PakistanDovalFATF
Previous Post

अभिजीत बनर्जी को एस्थर डुफ्लो, माइकल क्रेमर के साथ संयुक्त रूप से मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

Next Post

अडानी, अंबानी के लाउडस्पीकर हैं मोदीै, उनके खिलाफ देश एक आवाज में खड़ा होगा : राहुल

Next Post
Modi is Adani, Ambani's loudspeaker, country will stand against him in one voice: Rahul

अडानी, अंबानी के लाउडस्पीकर हैं मोदीै, उनके खिलाफ देश एक आवाज में खड़ा होगा : राहुल

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

हिमाचल शिक्षा बोर्ड का बड़ा एक्शन – 294 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द

हिमाचल शिक्षा बोर्ड का बड़ा एक्शन – 294 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द

9 months ago
अनुबंध कर्मचारियों को तबादलों पर राहत

अनुबंध कर्मचारियों को तबादलों पर राहत

4 years ago
कुल्लू जिला परिषद पर कांग्रेस का कब्जा

कुल्लू जिला परिषद पर कांग्रेस का कब्जा

5 years ago
धर्मशाला में दूसरी बार रोहित की कप्तानी में खेलेगी टीम इंडिया

धर्मशाला में दूसरी बार रोहित की कप्तानी में खेलेगी टीम इंडिया

4 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Dharamshala Hamirpur Himachal himachal crime news himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews himachal news Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kangra news kullu latest news himachal Mandi Movies NDPS Act Patients Politics River Shimla shimla news Sirmour solan Sukhvinder sukhu Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • अग्निवीर भर्ती मामला : पकड़े गए दो दलालों में एक पटियाला पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी
    • बद्दी पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन किए जब्त
    • लाहौल-स्पीति के ऋषिक ने जैवलिन में जीता गोल्ड, बढ़ाया मान

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    अग्निवीर भर्ती मामला : पकड़े गए दो दलालों में एक पटियाला पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी

    अग्निवीर भर्ती मामला : पकड़े गए दो दलालों में एक पटियाला पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी

    August 8, 2026
    बद्दी पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन किए जब्त

    बद्दी पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन किए जब्त

    August 8, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In