रमेश शर्मा। रामपुर बुशहर
रामपुर के अड्डू गांव में आग लगने से 2 मकान जल गए। इस अग्निकांड से 10 से 12 परिवार प्रभावित हुए हैं। इस आग ने साथ लगते अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। यह अग्निकांड वीरवार शाम करीब 4 बजे के करीब पेश आया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं।
खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया गया था। वहीं आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका अभी तक आकलन नहीं हो पाया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार ये नुकसान लाखों में हो सकता है।