मुनीश सूद। जयसिंहपुर
पूर्व आईपीएच मंत्री रविंद्र सिंह रवि को भारतीय रेलवे के उत्तरी ज़ोन में सदस्य मनोनीत किया गया है। रवि की नियुक्ति के लिए जयसिंहपुर से भाजपा नेता व कांगड़ा बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष भगवान दास ठाकुर, जयसिंहपुर मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष सुरिंद्र कटोच फ़नार, दगोह पंचायत के प्रधान राजीव राणा, हारसी पंचायत के पूर्व उपप्रधान जीवन राणा, राजू डोगरा, नरेंद्र कथानिया, राकेश कुमार ने खुशी व्यक्त की है।
उन्होंने रविंद्र रवि की नियुक्ति के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रेल मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार जताया है।