दिनेश कुमार। करसोग
करसोग की ग्राम पंचायत घेणी शेंधल की दीक्षा शर्मा खुद ही अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अपनी पंचायत को सेनिटाइज कर एक अच्छा संदेश दे रही हैं।
साथ में अपनी पंचायत की जनता को बीमारी से बचाव के तरीके बताने के साथ जागरूक भी कर रही हैं। दीक्षा शर्मा ज्यादातर महिलाओं को इस बीमारी लड़ने के लिए प्रेरित करती भी दिखी। प्रधान दीक्षा शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी से मुकाबला करने का वक्त है। इसके लिए हमें जरूरी सावधानियां बरतने की आवश्यकता है।
यदि कभी कोई लक्षण इस बीमारी का लगे तो तुरंत चिकित्सक की सलाह लें, डरें नहीं। किसी भी प्रकार की समस्या हो तो पंचायत से संपर्क करें। दीक्षा शर्मा खुद घरों को सेनिटाइज कर रही हैं।
इस दौरान उनके साथ पंचायत सचिव खेम राज, उपप्रधान खेम राज, वार्ड सदस्य रीना देवी, गंगोत्री, आशा देवी, सीमा ठाकुर, महिला मंडल सचिव, चौकीदार लावनि ने भी सहयोग किया।