हिमाचल दस्तक। गोहर
मंडी संसदीय क्षेत्र के हाल ही में हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिले जनादेश से कांग्रेस परिवार में भारी खुशी देखी जा रही है। अनुसूचित जाति संगठन के जिलाध्यक्ष नरेश चौहान ने चैलचौक में एक प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं ने खासकर नाचन से लीड दिलवाकर नया इतिहास रच दिया है।
उन्होंने कहा कि नाचन के विधायक विनोद कुमार पिछले नौ सालों से विस का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान आम जनता के विकास को नजरअंदाज किया।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव शशि शर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा प्रतिभा सिंह की जीत उस वक्त हुई है जब प्रदेश में जयराम सरकार के 4 वर्ष पूरे हुए हैं। इन 4 वर्षों में प्रदेश की जनता का जयराम सरकार से मोहभंग हो चुका है, जिसका नतीजा यह है कि उपचुनावों में तीन विधानसभा व एक लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। लोगों ने जयराम जयराम सरकार को सिरे से नकार दिया है। शशि शर्मा ने कहा है कि प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है जब जनविरोधी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जाए।
इस अवसर पर नाचन संगठन महासचिव यदुपति, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव उपेंद्र ठाकुर, युवा कांग्रेस नाचन के अध्यक्ष बोधराज ठाकुर, दिनेश ठाकुर, घनश्याम राणा, वरिष्ठ कांग्रेसी हेमसंह सैनी, काहन सिंह ठाकुर, टेक सिंह ठाकुर, नरेश, रॉकी, शशिकांत, राजकमल, लाल सिंह ठाकुर, उपस्थित रहे।