- ‘तीन सितंबर को है मुख्यमंत्री का दौरा,
- जयराम’ के स्वागत को लेकर दोनों भाजपा नेताओं में मची होड़
जीवन ऋषि, जवाली
क्षेत्र जवाली के अधीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अभिनन्दन के लिए विधायक अर्जुन सिंह व भाजपा राष्ट्रीय लघु, बचत एवं सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष संजय गुलेरिया के अलग-अलग होर्डिंग्स चर्चा का विषय बने हुए हैं।
सीएम जयराम ठाकुर तीन सितंबर को जवाली आ रहे हैं। इससे पहले एक तरफ़ विधायक अर्जुन सिंह के समर्थक विधायक के स्वागत वाले होर्डिंग्स लगा रहे हैं तो वहीं भाजपा नेता संजय गुलेरिया के समर्थक अलग स्वागत वाले होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं। विधायक अर्जुन सिंह व भाजपा नेता संजय गुलेरिया के समर्थकों में अधिक से अधिक होर्डिंग्स लगाने की होड़ लगी हुई है।
हर गली-चौराहे व दुकान पर दोनों नेताओं के अलग-अलग होर्डिंग्स लगे हुए हैं। दोनों ही नेताओं के समर्थक काफी सक्रिय हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का दोनों ही नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा। दोनों ही नेताओं द्वारा अपनी-अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा। अब कौन अपनी शक्ति का प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का दिल जीत लेता है, यह देखना रोचक होगा।
फोटो कैप्शन:
जवाली: अर्जुन सिंह व संजय गुलेरिया के स्वागत को लेकर लगे अलग-अलग होर्डिंग्स।