हिमाचल दस्तक ब्यूरो। सुंदरनगर
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता और पूर्व मुख्य सचिव सचिव रहे सोहनलाल ठाकुर ने कहां की भाजपा सरकार के दौर में गुंडागर्दी का बोलबाला है। दलित कमजोर वर्ग के शोषण के साथ अब सरेआम भाजपा के कार्यकर्ता गुंडा तत्वों ने आंतक मचा दिया हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खनन और वन माफिया सहित कानून व्यवस्था चरमरा कर रह गई है। सरकार की सह पर अधिकारी भी कार्रवाई करने में कतराते है। सुंदरनगर में ऐसी घटनाएं आम हो गई है। जिसमें दलित परिवारों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। कस कडी में धवाल के निकट दलित बस्ती बाडी की हालते बहुत खराब हो चुकी है।
क्षेत्र के गुंडो ने बस्ती का पीने के पानी की दो दिन से पाइपें उखाड़ दी गई है। वहीं धवाल के चलैला गांव वासी दलित परिवार की महिला से गंदी काम की नियत से छेडछाड की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के काल में पुलिस और जल शक्ति विभाग कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि धवाल पंचायत के बाड़ी गांव में दलित बस्ती की पीने की पानी की पाइप दो माह पहले भी उखाड कर फेंक दी गई हैं। जिसे बाद में जल शक्ति विभाग ने बरामद भी किया है।
उन्होंने कहा कि ताजा घटनाक्रम में धवाल में गुंडा तत्वों ने घर में घुसकर एक दलित महिला के साथ छेड़छाड़ कर बदसलूकी की है, जिसे देखकर परिजनों के विरोध के चलते अपराध को रोकने के प्रयास किए वरना कुछ भी घटना को अंजाम दिया जा सकता था। उन्होंने कहा कि सुंदरनगर के विधायक खुलकर गुंडा तत्वों को संरक्षण दे रहे हैं। पुलिस उनके संरक्षण में लगी हुई है। उन्होंने पुलिस के उच्च अधिकारियों ने दलित को न्याय दिलाने और जल शक्ति विभाग के उच्च अधिकारियों से पीने के पानी को बहाल करने के साथ नैतिकता का निर्वहन करने का आग्रह किया है।