भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य का जोरदार स्वागत
हिमाचल दस्तक। हरीश शर्मा : नालागढ़ : नवनियुत भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष वैद्य ने नालागढ़ में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में जिले की पांच सीटों पर भाजपा कब्जा करेगी। उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले पंचायती राज चुनाव में भी ज्यादा से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत सुनिश्चित की जाएगी।
जिलाध्यक्ष की ताजपोशी के बाद वह मंगलवार को नालागढ़ पहुंचे, जहां उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष केएल ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र ठाकुर, बहादुर खान, किसान मोर्चा के प्रवक्ता सजीव टिंका, युवा नेता हरप्रीत सैनी, रविन्द्र सांख्यान, टेकचंद चंदेल, मंडल अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, हरबंस पटियाल, संजय शर्मा, बंसत शर्मा, बीडीसी सदस्य संजीव चौधरी, प्रकाश चंद पप्पू, हेमराज ठाकुर, हेमराज गौतम, नप उपाध्यक्ष धमेंद्र राणा, पार्षद पवन प मा, मनोनित पार्षद लाला रूप नारायण अन्य लोग मौजूद रहे।
आशूतोष वैद्य ने कहा कि मंडल स्तर पर अभियान चलाकर लोगों को सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के बारे में जागरूक किया जाएगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोडऩे का कार्य किया जाएगा। आशूतोष वैद्य ने कहा कि उन्हें पार्टी ने जो जिम्मेवारी सौंपी है, उसमें वह पूरी मेहनत के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी मंडलों के पदाधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर कार्य किया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी के कार्यों को धरातल पर उतारा जाएगा।
उन्होंने भाजपा जिला सोलन की कमान सौंपने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, संगठन मंत्री पवन राणा, सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री राजीव सहजल, दून के विधायक परमजीत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष केएल ठाकुर, जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सैनी, प्रदेश भाजपा सचिव रत्न पाल का आभार जताया।