नवीन हंस /चंद्रमोहन चौहान : मेहतपुरबसदेहड़ा :ऊना।
छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ग्राम पंचायत चड़तगढ़ में विधिवत पूजा अर्चना करके सिंचाई योजना के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस योजना के निर्माण पर लगभग 45 लाख रुपये व्यय होंगे। इस मौके पर अपने संबोधन में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि स्थानीय निवासियों की लंबे समय से मांग थी कि चड़तगढ़़ के लिए अलग से सिंचाई योजना का निर्माण किया जाए।
लोगों की मांग को पूरा करते हुए आज इस गांव के लिए अलग सिंचाई योजना का निर्माण कार्य आरंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना से लगभग 500 कनाल भूमि को सिंचाई योग्य जल की आपूर्ति सुनिश्चित हो पाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा हर क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई योग्य जल की आपूर्ति पर विशेष बल दिया जा रहा है ताकि हर घर को नल से जल और हर खेत को पानी उपलब्ध करवाया जा सके।