शहनाज़ भाटिया। अर्की
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला सोलन के उपमण्डल अर्की में महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से नगर पंचायत द्वारा चौगान मैदान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नगर पंचायत के अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने की।
एक दिवसीय कार्यक्रम में महिलाओं के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान नगर पंचायत में कार्यरत मंजू ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर कार्य को कर रहे हैं।
अनुज गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं को जागरूक किया गया उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में जहां स्थानीय महिलाएं उपस्थित रही वही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित थी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि 15 मार्च से तीन प्रकार के प्रशिक्षण शिविर अर्की में लगाए जाएंगे। जिसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए अचार, चटनी, पापड़ बनाना बैग बनाना व अन्य प्रकार के वस्तुएं बनाने पर प्रशिक्षित किया जाएगा। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपना रोजगार स्थापित कर सकेगी।