अशोक ठाकुर। पठानकोट
एक युवक द्वारा तंग किए जाने से दुखी होकर तारागढ़ में पड़ते चंडीगढ़ अबादी रायपुर की रहने वाली प्लस-टू की स्टूडेंट ने घर में पंखे से चुनरी बांध कर फंदा लेकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वह सुहाना तारागढ़ में प्लस-टू में पढ़ती थी। तारागढ़ पुलिस ने मां की शिकायत पर गांव के ही युवक कुलदीप उर्फ राजन के खिलाफ 306 के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता चंडीगढ़ अबादी रायपुर की रहने वाली महिला नीलम कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में बयान दर्ज करवाए वह घरेलू कामकाज के साथ ही घर में करियाने की दुकान करती है। उसके तीन बच्चे हैं। उसका पति ऑटो पर सब्जी बेचने का काम करता है। उसका लड़का कॉलेज में पढ़ता है और वहीं पर हॉस्टल में रहता है।
12 वर्षीय छोटी लड़की खुशबू जो अपनी मासी के घर छुट्टियां काटने गई थी। उसकी 17 वर्षीय बड़ी बेटी सुहानी तारागढ़ में प्लस-टू में पढ़ती थी। जो ट्यूशन पढऩे के लिए तारागढ़ में जाती थी। उसको गांव का लड़का कुलदीप उर्फ साजन आते-जाते परेशान करता था। 7 जून को उसकी लड़की ट्यूशन से वापस घर आई तो चुपचाप रहने लगी और किसी से कोई बातचीत नहीं की। 8 जून को उसकी लड़की घर में ही थी। वह दुकान पर काम कर रही थी। वह दुकान से घर के अंदर पानी लेने के लिए गई तो देखा कि उसकी लड़की सुहानी ने अपने कमरे की कुंडी लगाई हुई थी। उसने दरवाजे को जोर से धक्का मारा तो देखा कि सुहानी फंदे पर झूल रही है। एसआई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पुलिस फरार चल रहे आरोपी युवक को पकडऩे के लिए छापेमारी कर रही है।