अमित सूद। जोगिंद्रनगर
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद के निर्देशानुसार हरियाणा में 8 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ट्रैक्टर रैली में महिलाओं का अपमान करने के विरोध में महिला मोर्चा मंडल जोगिंद्रनगर ने प्रदेश सदस्यों के साथ आशा ठाकुर एवं अंजना शर्मा की अध्यक्षता में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।
इस दौरान आशा ठाकुर व मेघना ठाकुर ने कहा कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूरा देश महिलाओं के सम्मान में समारोह आयोजित कर रहा था, वहीं इसके विपरीत हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा एक दिन पहले एक रैली निकाली गई, जिसमें महिला विधायक ट्रैक्टर को रस्सी से खींचती दिखी और हुड्डा व अन्य विधायक उस ट्रैक्टर पर बैठे दिखे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को इस प्रकार से किसी रैली में प्रयोग करना कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।