हिमाचल दस्तक। अजय सहगल
कांगड़ा के निफ्ट छेब में दो भाइयों की आपसी कलह के बीच बड़े भाई ने की छोटे की हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार झारखण्ड निवासी रोहित रोजाना की तरह बड़ी बहन नीलम के घर खाना खाने आया था वही उसके अपने बड़े भाई विकास के साथ कहासुनी हुई और उसके बाद बड़े भाई विकास ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। शाम 5:30 के करीब इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
कांगड़ा के निफ्ट में हुई इस वारदात का जब कांगड़ा पुलिस को पता चला तो मौके वारदात पर कांगड़ा डीएसपी ने छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की बहन उषा और नीलम ने बताया की पिछले तीन वर्षों से ये दोनों यहां रहते हैं, जिनमे से मृतक बहनों के साथ रहता था और हत्यारा कभी कभी आता था। आज दोनों बहनें जब काम से बाहर गई थी, तो शराब पीकर आए भाई ने आकर मृतक से बहस करने शुरू कर दी और कहासुनी में तेजधार हथियार से उसने हमला कर दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।