अमित सूद। जोगिंद्रनगर
उपमंडल की ग्राम पंचायत पिपली के गांव कुराटी की महिलाओं द्वारा महिला मंडल (Mahila Mandal) गुरु महाराज कुराटी (Guru Maharaj Kurati) के नाम से महिला मंडल का गठन किया गया।
इस दौरान पंचायत समिति सदस्य अंजू देवी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। महिला मंडल को सुचारू रूप से चलाने के लिए महिला मंडल का चुनाव किया गया।
इसमें सर्वसम्मति से विहरमा देवी को प्रधान, सरोज कुमारी उपप्रधान, आशा देवी महासचिव और हिना देवी को सचिव चुना गया।विमला देवी को कोषाध्यक्ष, सिमरी देवी को सलाहकार और अनीता देवी को स्टोर कीपर चुना गया। वहीं हिमतु देवी, तवारसी देवी, कुंती देवी, कला देवी, जुध्या देवी, पानो देवी, पूजा देवी, कला देवी, शांता देवी, ममता, शालू, चेतना, शिवानी, अंजली देवी को सदस्य चुना गया।
द्रुब्बल/पीपली की पंचायत समिति सदस्य अंजू देवी व ग्राम पंचायत पिपली के प्रधान इंद्र सिंह ठाकुर ने गांव की महिलाओं को नए महिला मंडल का गठन करने पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक के मकरिड़ी जोन के मीडिया प्रभारी सुभाष राणा व वार्ड नंबर-2 से पूर्व वार्ड मेंबर ज्ञान चंद भी उपस्थित रहे।