हिमाचल दस्तक। मंडी
कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा वीरवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कांग्रेस राज्य प्रवक्ता आकाश शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे, इसलिए उन्हें चाचा नेहरू के नाम से जाना जाता है।
उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू 54 वर्ष की आयु में देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने थे और उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के बाद पंचवर्षीय योजना, आईआईटी, आईआईएम व एम्स भारत में उनकी देन हैं। उन्होंने कहा कि आज सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की शपथ ली।