राज शर्मा। मैक्लोडगंज
कंस्टीच्यूशन क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली द्वारा कपूर आयर्वुेद (कपूर फार्मा स्टोन क्योर) के संस्थापक जिला कांगड़ा से संबंधित डॉ. अंजन कपूर को राष्ट्रीय उत्कृष्टता के लिए नेशनल अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष श्रीराम निवास गोयल व संसद के सदस्यों द्वारा डॉ. अंजन कपूर को राष्ट्रीय अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह नेशनल अचीवर्स रिकोगनीशन फोरम (एनएआरएफ) द्वारा आयोजित किया गया। नेशनल अचीवर्स रिकोगनीशन फोरम का उद्देश्य देश में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से उभरती प्रतिभाओं को उजागर कर सम्मान देना है।
समारोह में सदस्यों ने डॉ. अंजन कपूर की प्रशंसा करते हुए कहा कि बहुत कम उम्र में डॉ. कपूर ने आयुर्वेद क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डॉ. अंजन कपूर प्रमुख रूप से किडनी फेलियर, पत्थरी के रोगियों का उपचार करने के लिए प्रसिद्ध हैं।